पार्षद के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाश फरार
https://husainijnp.blogspot.com/2015/10/blog-post_79.html
इलाहाबाद. देर रात एक पार्षद के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, पार्षद राजू शुक्ला का ड्राइवर देर रात पान की दुकान में पान लेने गया था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद बाइक सवार बदमाश फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

