aajtaktimes

मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हिंदू-मुस्लिम को साथ मिलकर चलना होगा

पटना। दादरी कांड पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुप्पी तोड़ी है। बिहार के नवादा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम को साथ मिलकर चलना होगा। किसी की मौत पर राजनीति नहीं करने दी जाएगी। हिंदू-मुस्लिमों को मिलकर गरीबी के खिलाफ लड़ना होगा, न कि एक-दूसरे के खिलाफ।
मोदी ने एक दिन पहले दिए गए राष्ट्रपति के भाषण का जिक्र करते हुए उसे प्रेरणादायक कहा। उन्होंने कहा कि कल जो राष्ट्रपित ने संदेश दिया है, उसे सुनना है। उससे बड़ा कोई विचार नहीं हो सकता, कोई दिशा नहीं हो सकती। राजनीति का स्वार्थ सीधा करने के तरीके बंद होने चाहिए। हम सबको मिलकर उस रास्ते पर चलना होगा। तभी जाकर विश्व जो अपेक्षा कर रहा है, वो पूरा होगा।
पीएम मोदी ने नवादा की रैली में कहा कि मैं देशवासियों को कहना चाहता हूं कि राजनीति के कारण छोटे मोटे अपना स्वार्थ सीधा करने में लगे हैं। इस पर ध्यान मत दीजिए। खुद नरेन्द्र मोदी कहता है तो भी मत सुनना। सबको पता है मौत के खेल खेले जा रहे हैं। इस पर राजनीति नहीं होने देंगे। हम तय कर लें कि क्या हिंदुओं को मुसलमान के खिलाफ लड़ना है या गरीबी के खिलाफ और मुसलमान तय कर लें कि हिन्दुओं के खिलाफ लड़ना है या गरीबी के खिलाफ। इधर मोदी के चुप्पी तोड़ने पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्विट कर कहा कि आखिरकार पीएम ने इस मसले पर कुछ तो कहा ।

Related

UP 7704044609025622670

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item