जौनपुर में नदी में किशोर की जलसमाधि
https://husainijnp.blogspot.com/2015/10/blog-post_93.html
जौनपुर। जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी एक किशोर अपने मित्रों
के साथ स्नान करने नदी में गया था। जहा गहरे पानी में चले जाने से उसकी जलसमाधि हो
गयी। उसे डूबता देख साथी भयभीत होकर भाग निकले। बरौली गांव निवासी 14 वर्षीय ऋषभ हलवाई पुत्र बबलू
हलवाई गुरूवार को अपने तीन साथियों के साथ पहेतियापुर स्थित पीली नदी में स्नान करने
गया था। जहां ऋषभ गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगा यह देखकर उसके साथी भाग गये
और वह डूब गया। घर आने पर किशोरों ने जब यह जानकारी डूबे किशोर के परिजनों को दिया
उनमें कोहराम मच गया । तत्काल लोग नदी पर पहुच कर शव निकाले और अन्तिम संस्कार कर
दिया।

