aajtaktimes

योग को अपनाकर उच्च शिखर तक पहुंचायें स्वास्थ्यः कुलपति

राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत कई शिक्षक किये गये सम्मानित
जौनपुर। नगर के सुक्खीपुर में स्थित श्री विष्णु मोटल में चल रहे 25 दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के आज के सत्र का शुभारम्भ वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाने वाली भारत की प्राचीनतम विद्या योग को हर व्यक्ति को अपनाकर अपने शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को उच्चतम शिखर तक पहुंचाना चाहिये। उन्होंने कहा कि विवि के प्रत्येक महाविद्यालय तक योग को पहुंचाने के लिये हमारा हर तरह का प्रयास होगा। इस दौरान राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक लल्लन उपाध्याय, मोहम्मद असलम व सहजोर राम के साथ कुलपति को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। शिविर में योग का क्रियात्मक अभ्यास हरिद्वार से आयीं महिला केन्द्रीय प्रभारी सीमा जौहर, प्रान्तीय प्रभारी सुरेन्द्र योगी, संदेश योगी व शशि जी द्वारा कराया गया। योगाभ्यासों के क्रम में शिविरार्थियों को योगिक जागिंग, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, मकरासन, भुजंगासन, मर्कटासनों के साथ भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, वाह्य प्राणायाम, अग्निसार, नौलीक्रिया के अलावा योग निद्रा का अभ्यास कराते हुये ध्यान का अभ्यास कराकर शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों की अनुभूति कराया गया। इस अवसर पर भारत स्वाभिमान के प्रभारी शशिभूषण यादव, कार्यक्रम संयोजक रवि प्रकाश, योग विस्तारक अचल हरिमूर्ति, कपिलदेव मौर्य, चन्द्रशेखर यादव, महेन्द्र मौर्य, योग प्रशिक्षक अमित आर्य, प्रो. वीडी शर्मा, कृष्ण मुरारी आर्य, संजय सेठ, लाल बहादुर, सिकन्दर, डा. ध्रुवराज, डा. हेमंत, रामकुमार, कमलेश, अखिलेश, राजेश सिंह के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।

Related

UP 3601602690613390719

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item