धर्मगुरु मौलाना सफ़दर मंत्री अहमद हसन के साथ पहुचे सिब्तैन जाफरी की अयादत करने
https://husainijnp.blogspot.com/2015/10/blog-post_91.html

लखनऊ । भदोही (पियरोपुर) मॉडर्न स्कूल के संस्थापक और प्रसिद्ध समाजवादी विचारक सिबतैंन जाफरी की अयादत करने आज उनके आवास पर प्रसिद्ध मुस्लिम धर्म गुरु मौलाना सफ़दर हुसैन ज़ैदी साहब प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन साहब के साथ पहुचे । और उनका हाल चाल जाना ।श्री अहमद हसन ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की ।श्री जाफरी पिछले दिनों पसली में फ्रैक्चर होने के बाद लखनऊ में इलाज करा रहे हैं । ज्ञात रहे की श्री सिबतैंन जाफरी मौलाना सफ़दर हुसैन ज़ैदी साहब के बेरादरे अज़ीज़ है । मौलाना ने श्री जाफरी के स्वस्थ होने के लिए विशेष दुआ भी करायी । इस मौके पर आल भदोही शहर विधायक ज़ाहिद बेग व आल इण्डिया शिया जागरण मंच के अध्यक्ष मौलाना हसन मेहदी , पत्रकार समर हैदर अज़मी भी मौजूद थे। इस समय श्री जाफरी अपने बड़े बेटे वरिष्ठ पत्रकार आसिफ़ जाफ़री के डालीबाग हज़रत गंज लखनऊ स्थित आवास पर हैं ।



