पेंशन के लिए मां का शव साल भर तक घर में छिपाए रखा !
https://husainijnp.blogspot.com/2015/10/blog-post_47.html
फिलाडेल्फिया। अमेरिका में एक महिला अपनी बूढ़ी मरी हुई मां के साथ साल भर रही और उसके पेंशन व अन्य मदों का धन दबाती रही। उसकी मां के मृत शरीर से जब भयंकर बदबू होने लगी तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया और महिला को पुलिस ने धर दबोचा। महिला की मां की उम्र 93 साल थी ।
आरोपी महिला की उम्र 60 साल है। उसका नाम मैरी केस्टिंग बताया जा रहा है। महिला की मां की मौत अक्टूबर 2013 में हुई थी। पर वो महिला अपनी मां की मौत की जानकारी सारी दुनिया से छिपाती रही और पेंशन समेत तमाम मदों का धन खाती रही।
अपनी गिरफ्तारी से पहले मैरी केस्टिंग अपनी मां के नाम से 13 हजार डॉलर का फायदा उठा चुकी थी। उसने इस दौरान न तो पुलिस से कोई मदद मांगी और न ही स्वास्थ्य अधिकारियों से। फिलहाल कोर्ट ने उसे 6 माह की सजा सुनाई है ।