फेसबुक पर मांगी थी मदद, 'मददगार' सबकुछ लेकर हो गया फरार !
https://husainijnp.blogspot.com/2015/10/blog-post_97.html
वॉलवेर्हैंप्टन। आप अगर फेसबुक के मित्रों को अपने लिए बेहद मददगार मानते हैं और उनपर भरोसा करते हैं तो सावधान होने की जरुरत है। ब्रिटेन में एक कपल को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है, जिसके बाद उनके पास सिर्फ टीवी बची है, वो भी इसलिए, क्योंकि उसे टूटने के डर से उन्होंने अपनी गाड़ी में रख लिया था। और अब दोनों अपने 7 माह के बच्चे के साथ अपने 'उस' नए घर में हैं, जहां उनके ओढने के लिए चादर तक नहीं है।
दरअसल, इस व्यक्ति ने अपना घर शिफ्ट करने के लिए फेसबुक पर ऐड दिया था कि उसे घर शिफ्ट करने के लिए किसी 'मददगार' की जरुरत है, जिसके पास अपना वैन हो। और यहीं वो धोखाधड़ी के शिकार हो गए।मामला इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड में आने वाले वॉलवेर्हैंप्टन का है, जहां बेकी सेंक(22) और उसके मंगेतर ने फेसबुक पर ही घर को शिफ्ट करने का 'सौदा' कर लिया था। जो उन्हें फेसबुक पर उस ऐड को डालने के बाद मिले थे। उन लोगों ने पुराने घर से सभी सामान को शिफ्टिंग वैन में शिफ्ट किया और कपल से भी तेज गाड़ी चलाते हुए आंखों से ओझल हो गए।
दोनों एक बार निकले तो दोबारा दिखे नहीं। शुरुआत में कपल को लगा कि प्रोफेशनल लोग हैं वो हमसे जल्दी नए घर पहुंचकर सामान उतार रहे होंगे, पर नए घर पहुंचने के बाद भी जब उनका पता नहीं चला, तब उन्हें अपने साथ हुई ठगी का पता चला।
वेंकी ने बाद में बताया कि जिन लोगों ने घर खाली कराने के लिए संपर्क साधा था, उन्होंने कहा था कि अपना सारा सामान जल्द पैक कर लें। जब वेंकी ने उनके पूछा कि आप लोगों को इतनी जल्दी क्यों है तो उन्होंने कहा था कि काफी काम है। पर अब समझ में आ गया है कि अनजाने लोगों को हायर करके उन्होंने कितनी बड़ी गलती की। उन्होंने उस वैन में अपने लिए बेहद महत्वपूर्ण चीजों, फर्नीचर, वाशिंग मशीन, कपड़े, शादी की अंगूठी के साथ ही पूरे जीवन की यादों के तौर पर सहेजे गए फोटो एलबम को भी रखा था।
पर अब सबकुछ हाथ से निकल गया है।वेंकी ने कहा कि अब हमारे पास ओढ़ने के लिए एक कंबल तक नहीं है। हमारे पास 7 माह छोटा बच्चा है। पर घर तो है, जिसकी महज 4 दीवारें हमारी सुरक्षा नहीं कर सकती। ठगों ने घर का सारा सामान उड़ा लिया। बहरहाल, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है ।