aajtaktimes

पत्रकार संघ का स्थापना दिवस 5 को



परिचय पत्र वितरण करेगा पत्रकार संघ
जौनपुर। जौनपुर पत्रकार संघ का 5 अक्टूबर को स्थापना दिवस समारोह आयोजित हैं। इस अवसर पर पत्रकारिता-चुनौतियां एवं सीमाएं विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल होंगे। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि जिलाधिकारी भानुचंद गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक राजू बाबू सिंह है। अध्यक्षता पूर्व कुलपति डाॅ. कीर्ति सिंह करेंगे।

कार्यक्रम के तैयारियों के संबंध में संघ की एक बैठक शुक्रवार को पत्रकार भवन में संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कार्यक्रम के संबंध में समस्त सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव दियें इस मौके पर पत्रकार भवन की व्यवस्था को नवीनीकृत और सुदृढ़ करने का विचार किया गया।

संघ के महामंत्री डा. मधुकर तिवारी ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह के दिन ही कार्यक्रम के पश्चात् संघ से जुड़े जिला मुख्यालय व तहसील मुख्यालय के सदस्यों को परिचय पत्र वितरित किया जायेगा। संघ के तहसील स्तरीय सभी सदस्यों से अनुरोध किया गया है कि अपने साथ दो पासपोर्ट साइज की फोटो भी लायें ताकि उनको तत्काल परिचय पत्र दिया जा सके।

इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह, विनोद तिवारी, कपिल देव मौर्य, लोलारक दूबे, शशिमोहन सिंह, मनोज वत्स, अखिलेश तिवारी 'अकेला', जे.डी. सिंह, सुशील स्वामी, वीरेन्द्र पाण्डेय आदि पत्रकार मौजूद थे।

Related

news 2891560416527760166

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item