aajtaktimes

UP: पीलीभीत में 10 साल के लड़के ने 6 साल की लड़की से किया रेप,FIR दर्ज

मोहम्मद तारिक नैय्यर
पीलीभीत । गुडडा-गुडिया खेलने की उम्र के बच्चे अब दुष्कर्म कर रहे है यह खबर पीलीभीत से आ रही  है यहाॅं के थाना न्यूरिया क्षेत्र में कक्षा चार मे पढने वाले 10 साल के एक बच्चे ने छह साल की बच्ची के साथ रेप किया है मामले में बच्चे के खिलाफ 376 का मुकदमा दर्ज किया है वही बच्ची को गम्भीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहाॅं उसका इलाज चल रहा है 
अब बच्चे भी जघन्य अपराध कर रहे है इसकी बानगी जनपद में देखने को मिली है गांव की 6 वर्षीये बालिका दुकान पर चीनी खरीदने गयी थी। बताया जा रहा है इसी दौरान रास्ते में गांव के ही अजय कुमार के 10 साल के पुत्र मिश्रीलाल ने उसे पकड लिया और गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ ब्लात्कार किया। बालिका जब चीखने चिल्लाने लगी तो आसपास के खेतो में काम करने वाले किसान दौड पडे। लेकिन काफी देर तक यह पता ही नही चल सका कि चीखे किधर से आ रही है इसके बाद किसानो ने गन्ने के खेत में घूसकर तलाश शुरू की। गन्ने के खेत में बालिका बेहोशी की हालत में मिली। बालिका के होश में आने पर उसने पूरी घटना बतायी। जिसके बाद थाने पर तहरीर दी गयी क्योकि काफी ब्लीडिंग हो रही थी इस लिए पुलिस ने बगैर देरी करे मुकदमा दर्ज किया और बालिका को जिला अस्पताल भेजा।
डा0 का कहना है कि ब्लातकार की पृष्टि हो गयी है क्योकि काफी रक्तस्त्राव हो रहा है इसलिए बालिका को भर्ती कर लिया है उधर पुलिस का कहना है कि आरोपी बच्चे को ज्वेनाइल कोर्ट में पेश किया जायेगा। इस घटना ने यह साबित कर दिया है कि भले ही  हम आधुनिक युग में जी रहे है लेेकिन इसका खामियाजा समाज में आई गिरावट से चुकाना पड रहा है साथ ही यह भी देखने को मिला है कि बच्चो की परवरिश आज के माॅं बाप सही से नही कर पा रहे है और इस तरह की घटनाए सामने आ रही है 

Related

UP 4750083161145647881

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item