aajtaktimes

पंचायती चुनाव को संप्रदायिकता की आग में झोंकने में जुटी है सरकार : सेराज मेंहदी

जौनपुर । चाचाआें व बाबाआें के सहारे चलने वाली प्रदेश की अखिलेश सरकार द्वारा तीन साल में प्रदेश का कोई विकास नहीं किया गया। न तो प्रदेश को बिजली मुहैया करायी गयी न तो अपराधों पर रोक लगायी जा सकी है। प्रदेश सरकार बिजली व सुरक्षा के मामले में फेल है। उक्त बातें रविवार को शिया डिग्री कालेज में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हाजी सेराज मेंहदी ने कही। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि 2२ दिनों तक संसद की कार्यवाही नही हुई। चाय बेचने वाला मोहब्बत से चाय बेच सकता है लेकिन सांसद में बोलना सबके बस की बात नहीं है। जिससे यह साबित होता है कि प्रधानमंत्री को संसदीय भाषा का ज्ञान नहीं है। उन्होंने कहा कि दादरी में अफवाह उड़ाई गयी कि एक मुस्लिम परिवार में गौमांस बनाया गया है और आक्रोशित भीड़ ने घर के मुखिया एखलाक को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आेवैसी समेत भाजपा के कई मंत्री सियासी रोटी सेंकने वहां पहुंच गये लेकिन अन्य पार्टियों को वहां जाने से रोका गया। इतिहास गवाह है कि पुरसा देने के लिए लोग जाते है लेकिन सरकार द्वारा रोक लगा दी गयी और प्रशासन के माध्यम से गांव वालों को भड़का कर मीडिया पर पत्थर फें के गये। श्री सेराज ने प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव पर बोलते हुए कहा कि सरकार इस चुनाव को संप्रदायिकता की आग में झोंकने की तैयारी में जुटी हुई है। प्रदेश में सपा की सरकार बने तीन साल हो गये है, लेकिन न तो प्रदेश की जनता को ठीक ढंग से बिजली मिल पा रही है और न ही ग्रामीण इलाकों में स्वच्छ जल के लिए हैंडपाइपों की व्यवस्था की गयी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा मुंबई जाकर जनता की मोटी रकम खर्च की गयी। कहा कि कांग्रेस पार्टी एक साल में ग्रामीण क्षेत्र से लेकर विधानसभा तक कई आंदोलन व धरने कर चुकी है। सपा के इशारे पर कांग्रेसियों की पुलिस ने पिटाई की। कांग्रेस पार्टी प्रदेश के 18 मंडलो में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन करेगी। जिसकी शुरुआत आठ अक्टूबर को इलाहाबाद से होगी। इस मौके पर राजेश सिंह, फैसल हसन तबरेज, आजम जैदी, परवेज हसन आदि मौजूद रहे।

Related

UP 3861664602350617524

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item