ग्राम पंचायत अधिकारी निलम्बित, FIR दर्ज
https://husainijnp.blogspot.com/2015/10/fir.html
जौनपुर। जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद में योजित सिविल मिस0रिट याचिका संख्या 56175/2015 हरि श्याम पाण्डेय बनाम स्टेट आफ उ0प्र0 व अन्य में मा0 न्यायालय द्वारा पारित आदेश एवं दिये गये निर्देश के क्रम में ग्राम पंचायत पिलकथुआ, विकास खण्ड बरसठी तहसील मड़ियाहूॅ की अंतिम रूप से तैयार की गयी मतदाता सूची में अनियमितता बरते जाने से संबंधित शिकायत की जॉच कर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश चन्द्र द्वारा उपलब्ध करायी गयी आख्या दिनांक 06 अक्टूबर 2015 के अनुसर लालजी ग्राम पंचायत अधिकारी विकास खण्ड बरसठी को परिवर्धन एवं अपमार्जन सूची में हेराफेरी करने, 45 पात्र मतदाताओं के नाम सम्मिलित किये जाने हेतु पूर्णतः उत्तरदायी एवं दोषी पाया गया है तथा उनके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही किये जाने की संस्तुति की गयी है। जिलाधिकारी ने बताया कि लालजी ग्राम पंचायत अधिकारी विकास खण्ड बरसठी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है तथा उनके विरूद्ध थाना बरसठी में मुकदमा दर्ज कराया गया है ।

