aajtaktimes

मोदी को अपशब्द कहने वाले अकबरुद्दीन की गिरफ्तारी के आदेश

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में एआईएमआईएम के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी के खिलाफ गैरजमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज होने के बाद उनकी गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं।
अकबरुद्दीन पर पीएम मोदी के खिलाफ असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है। साथ ही उन पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का भी आरोप है। किशनगंज एसपी राजीव रंजन ने उनकी गिरफ्तारी का आदेश दिया है | किशनगंज के एसपी राजीव रंजन ने कहा कि माननीय विधायक अकबरुद्दीन द्वारा जनसभा में आपत्तिजनक भाषण दिया गया है।मामला दर्ज हो गया है, कार्रवाई की जाएगी। वहीं असददुद्दीन ओवैसी ने कहा कि जब एफ़आईआर दर्ज हो गई है तो लीगल टीम इसे देखेगी। मेरा इस पर टिप्पणी करना सही नहीं होगा।
बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी के छोटे भाई अकबरुद्दीन ओवैसी ने रविवार को बिहार के किशनगंज में अपनी पहली रैली की थी। इस दौरान उन्होंने अपने भड़काऊ अंदाज में भाषण दिया था। ओवैसी ने मोदी को शैतान और जालिम कहा था |

Related

World 207677032616572133

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item