बीवी हिलेरी से पिटते थे अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन !
https://husainijnp.blogspot.com/2015/10/blog-post_61.html
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और हिलेरी क्लिंटन के संबंधों पर सनसनीखेज खुलासा सामने आया है। यह खुलासा किसी और ने नहीं किया है बल्कि हिलरी के हिलेरी के राजनीतिक सलाहकार रॉजर स्टोन ने अपनी नई किताब में किया है। स्टोन ने दावा अपनी नई किताब 'The Clintons' War on Women' में दावा किया है कि बीवी हिलेरी से पिटते थे बिल क्लिंटन।
अमेरिकी न्यूज पेपर डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक राजनीतिक सलाहकार रोजर स्टोन ने हिलेरी पर आरोप लगाया है कि वह अपने पति बिल क्लिंटन और स्टाफ के प्रति हिंसा करती थीं। बता दें कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन इन दिनों राष्ट्रपति चुनाव के अभियान में व्यस्त हैं। डेमोक्रैटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की प्रबल दावेदार मानी जा रही हिलेरी ने महिलाओं के मुद्दे को काफी गंभीरता से उठा रखा है। लेकिन इन सबके बीच एक किताब ने यह आरोप लगाकर उनके व्यवहार पर सवाल उठा दिए हैं कि वह अपने पति बिल क्लिंटन को 'पीटती' थीं | अखबार के मुताबिक किताब में लिखा है कि हिलेरी अपने पति बिल पर सामान फेंककर मारती थीं, उन्हें इस तरह नोचती थीं कि कई बार खून भी निकल जाता था। हालांकि अभी तक इस किताब पर हिलेरी क्लिंटन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
गौरतलब है कि अपनी स्टाफ कर्मी मोनिका के साथ अफेयर के कारण तत्कालीन अमरीकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को महाभियोग का सामना करना पड़ा था। 2014 में वेनिटी फेयर मैगजीन में प्रकाशित लेख में मोनिका लेविंस्की ने माना था कि उन्हें अपने अफेयर पर गहरा अफसोस है |

