महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंस का दावा, एलियन जीत लेंगे धरती को !
https://husainijnp.blogspot.com/2015/10/blog-post_32.html
न्यूयॉर्क। क्या जल्द ही धरती पर दूसरे ग्रहों के जीवों का राज होगा? क्या मानवता खत्म हो जाएगी? क्या एलियंस धरती को तबाह कर अपना गुलाम बना लेंगे? अभी तक हमने ये सब फिल्मों में ही देखा है। पर अगर महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंस की मानें, तो ऐसा हो सकता है। और ऐसा रोकने के लिए हमें अभी से तैयारी करनी होगी। वो तैयारी है स्पेसवॉर की, जहां मानव अंतरिक्ष में जाकर उन पर जवाबी हमला बोल सके, वर्ना उनके हमले में हम सब मारे जाएंगे।
स्पेनिश न्यूजपेपर को दिए साक्षात्कार में महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंस ने दावा किया है। उन्होंने कहा है कि अगर एलियन धरती पर आ गए, तो ये हम सबके लिए बेहद बुरा होगा। ये ठीक उसी तरह होगा, जैसे कोलंबस के अमेरिका पहुंचने के बाद पूरे अमेरिका पर यूरोपीय देशों का कब्जा हो गया। और अमेरिका में तो स्थानीय संस्कृति ही खत्म हो चुकी है | स्टीफन हॉकिंस ने कहा कि एलियन धरती पर आएंगे। तबाही मचाएंगे और सबको अपना गुलाम बना लेंगे। धरती तब एक तरह से एलियनों की कॉलोनी के तौर पर ही बची रह पाएगी।
स्टीफन हॉकिंस ने कहा कि इससे बचने का एक ही तरीका है कि मानव अंतरिक्ष में अपनी दखल बढ़ाए, जिसके लिए वो खुद अब जागरुकता अभियान छेड़ेंगे, जिसमें लोगों को अंतरिक्ष यानों की अहमियत के बारे में जानकारी देंगे |

