aajtaktimes

11 दिवसीय महायज्ञ एवं संत सम्मेलन में जुटी भारी भीड़

जौनपुर। श्री सीताराम महायज्ञ 108 कुण्डीय एवं विराट संत सम्मेलन के 11 दिवसीय कार्यक्रम के तीसरे दिन यजमान के रूप में यज्ञ में हिस्सा लेने के साथ समागम में कंकड़पीठ के शंकराचार्य श्री स्वरूपानन्द सरस्वती जी महाराज पधारे। काशी क्षेत्र के देवराई (जौनपुर) की धरती पर आयोजित यज्ञ एवं विशाल भण्डारे में तमाम भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। परम तपस्वी, फलाहारी, राष्ट्रीय संत श्री श्री 1008 श्री अंजनीनन्दन दास जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति में यह धार्मिक अनुष्ठान चल रहा है। इस दौरान भागवत कथा वाचक देवी माता हरिप्रिया जी, संत अद्युतानन्द सरस्वती जी, बाबा रामरतन दास जी के अलावा तमाम संतों की उपस्थिति है।

Related

UP 8931745434947633390

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item