राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन 12 दिसम्बर को
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/12_27.html
जौनपुर। नोडल
अधिकारी राधेश्याम यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा
प्राधिकरण के निर्देशानुसार राज्य के प्रत्येक जनपद व तहसील मुख्यालयों में
12 दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सुनिश्चित किया गया है।
राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु जिला जज के प्रशासकीय आदेशानुसार इस
न्यायधीशता के सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण, जनपद के प्रशासनिक, पुलिस
अधिकारी और राजस्व अधिकारी से अनुरोध है कि 12 दिसम्बर को जनपद न्यायालय
कलेक्टेªट एवं प्रत्येक तहसील स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में
अधिकाधिक वादों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। बैंक, बीमा कम्पनी के
अधिकारीगण, मोटर वाहन दुर्घटना सहित अन्य वादों के पक्षकारों से 12 दिसम्बर
को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में सक्रिय भागीदारी करते हुये अधिकाधिक
वादों को निस्तारित करायें और 2 व 7 दिसम्बर को सम्बन्धित बीमा कम्पनी के
अधिकारियों, अधिवक्ताओं की बैठक समय 3ः30 बजे से दीवानी न्यायालय के सभागार
कक्ष में आहुत की गयी है जिसमें पंचायत चुनाव को मद्देनजर रखते हुये
प्रशासनिक अधिकारियों की सहभागिता होना असम्भव है। सभी प्रशासनिक
अधिकारियों से आग्रह किया है कि 12 दिसम्बर को आहूत राष्ट्रीय लोक अदालत
में अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर निस्तारित करें।

