aajtaktimes

शब्बेदारी 28 नवम्बर को

जौनपुर। अंजुमन हुसैनिया बलुआ घाट के तत्वावधान में तारीखी शब्बेदारी 28 नवम्बर दिन शनिवारको शब में 7 बजे मकबूल मंजिल बलुआघाट में आयोजित है जिसमें सबसे पहले मजलिस को मौलाना सै. आबिद हुसैन नौगवां सादात सम्बोधित करेंगे। बाद खत्म मजलिस मुकामी अंजुमनों के अलावा मेहमान अंजुमन अकबरिया रायपुर छत्तीसगढ़, अंजुमन मासूमियां फैजाबाद, अंजुमन मासूमियां लोरपुर, अंजुमन शहीदीया अलीनगर मऊ, अंजुमन सिपाहे हुसैनी मुसाफिरखाना व अंजुमन हैदरी बनारस रात भर नौहा मातम कर कर्बला के शहीदों को पुरसा देंगे। शब्बेदारी का संचालन अहमद बिजनौरी व डा. शोहरत जौनपुरी संयुक्त रूप से करेंगे। उक्त जानकारी अंजुमन हुसैनिया के अध्यक्ष डा. जौहर अली खा ने  दी है।

Related

UP 596791663575829770

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item