नवम्बर के अंत तक लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति न लाने पर होगी कार्यवाहीः DM
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/dm_27.html
जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय
पर बैठक हुई जहां जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजीव राय ने बताया कि धान
क्रय केन्द्रों के माध्यम से किसानों के धान की खरीद हेतु सरकारी क्रय
केन्द्रों खोले गये हैं। एफसीआई, पीसीएफ, यूपी एग्रो, कर्मचारी कल्याण
निगम, यूपीएसएस द्वारा खोले गये क्रय केन्द्रों पर धान की खरीद की जा रही
है। जिलाधिकारी ने धान क्रय के सम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों को लक्ष्य
के सापेक्ष अब तक धान न खरीद किये जाने पर पीसीएफ के प्रभारी को सचेत करते
हुये निर्देशित किया कि माह नवम्बर 2015 के अन्त तक लक्ष्य के सापेक्ष
प्रगति न लाने पर उनके विरूद्ध शासन को पत्र प्रेषित कर आवश्यक कार्यवाही
कर दी जायेगी। जनपद में 55100 एमटी धान क्रय लक्ष्य के सापेक्ष खाद्य विभाग
द्वारा 497.14 एमटी, पीसीएफ द्वारा 35.60 एमटी, यूप .एग्रो द्वारा 12.36
एमटी, यूपीएसएस द्वारा 5.00 एमटी, कर्मचारी कल्याण निगम द्वारा 20.20 एमटी,
नैकॉफ द्वारा 19.70 एमटी व भारतीय खाद्य निगम द्वारा 46.80 एमटी धान की
खरीद कर अब तक 596 एमटी धान की खरीद की गयी है। जिलाधिकारी श्री गोस्वामी
ने धान की खरीद में लापरवाही करने वाले विभागों के केन्द्र प्रभारियों को
सचेत करते हुये कहा कि तत्काल किसानों के धानों को खरीदें। किसानों को धान
की बिक्री करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत आ रही है तो वे संजीव राय
जिला खाद्य विपणन अधिकारी के मोबाइल नम्बर 9450757036 से सम्पर्क स्थापित
करके धान की बिक्री सरकारी क्रय केन्द्रों पर करंे। उन्होंने कहा कि खरीद
लक्ष्य के अनुरूप करें, ताकि बिचौलियों को मौका न मिल सके तथा किसानों को
उचित मूल्य दिलाकर लाभान्वित कराया जाय। बैठक में एससीआई के प्रभारी
मूलचन्द्र, टीएएफसीआई सुजीत मौर्य, जिला प्रबन्धक पीसीएफ विनोद श्रीवास्तव,
जिला प्रबन्धक यूपी एग्रो अजीत सिंह, जिला प्रभारी कर्मचारी कल्याण निगम
शिव कुमार, जिला प्रभारी यूपीएसएस सतीश चन्द्र उपाध्याय सहित अन्य लोग
उपस्थित रहे।
