aajtaktimes

चार ब्लाकों में सैकड़ो उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

अजमी रिज़वी 
बाराबंकी। चार ब्लाकों में चौथे चरण में ग्राम प्रधान चुनाव में देर रात तक उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। बंकी ब्लाक में सुबह 8 बजे से नामांकन का दौर चलता रहा। भारी भीड़ होने पर पुलिस को काफी मशक्कत का सामना उठाना पड़ा। कहीं-कहीं पुलिस कर्मियों ने लाठियां सड़क पर पटक कर उम्मीदवारों के साथ आये समर्थकों को खदेड़ा। भीड़ के चलते आवागमन ठप हो गया। वहीं देवा ब्लाक में भी सैकड़ों समर्थकों के साथ उम्मीदवारों ने अपना देर रात तक पर्चा भरा। मसौली ब्लाक में भी भीड़ को हटाने के लिये पुलिस ने हलका बल प्रयोग किया। कुछ प्रत्याशी अपने को सपा नेता की धौंस देते नजर आये। हरख ब्लाक में होने वाले ग्राम पंचायत चुनाव में प्रधान पद के लिये सैकड़ो उम्मीदवारो ने अपना-अपना नामाकंन दाखिल किया। काफी भीड़ होने के कारण देर तक शाम तक नामाकंन दाखिल होते रहे। हरख ब्लाक परिसर में पहले दिन प्रधान पद के लिये नामाकंन करने वाले उम्मीदवारों की जमकर भीड़ देखने को मिली। सुबह आठ बजे से प्रत्याशियो ने अपना नामांकन दाखिल करना शुरू कर दिया। परिसर में बने आठ काउन्टरों पर सुबह से ही महिला पुरूषों की लम्बी लाईन लगनी शुरू हो गई। परिसर के बाहर सर्मथको की लम्बी फौज मौजूद रही।

पहले चरण का चुनाव आज

ग्राम प्रधान के पहले चरण का चुनाव की तैयारी प्रशासन द्वारा पूरी कर ली गयी है। वहीं डीएम एसपी मतदाता केन्द्रो का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव निपटाने के लिये अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये। वहीं एसपी अब्दुल हमीद ने भी कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किये। पहले चरण के चुनाव में भारी पुलिस बल तैनात किये गये हैं। 

Related

UP 3012525800492045996

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item