पत्नी के चुनाव प्रचार में लगे लिपिक को डीएम ने किया निलम्बित
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_617.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। पत्नी के चुनाव प्रचार करने पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत कार्यालय में लिपिक पद पर तैनात दिनेश शर्मा के खिलाफ निलम्बन की संस्तुति की। लिपिक को उस समय मंहगा पड़ा जब वह थाना कोठी के उस्मानपुर गांव से प्रधान प्रत्याशी पत्नी सियालली उर्फ सीता के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे थे। ग्रामीणों की शिकायत पर जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने अपनी पत्नी के समर्थन में प्रचार करते लिपिक दिनेश शर्मा के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुये और उन पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये। दिनेश शर्मा अपनी पत्नी सियालली को प्रधान पद के चुनाव पर खड़ा किया। इससे पूर्व भी दिनेश शर्मा अपनी पत्नी के प्रचार करता रहा। उस्मानपुर गांव के लोगों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की थी। जिलाधिकारी ने मामले को गम्भीरता से लते हुये जांच में दोषी पाये जाने पर व आचार संहिता का उल्लंघन करने पर दिनेश शर्मा के खिलाफ कठोर कार्यवाही करते हुये निलम्बन का आदेश जारी कर दिया।

