अनियंत्रित ऑटो पलटा,1 की मौत, कोहराम
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/1_18.html
अशोक केसरवानी
कौशाम्बी । कोखराज थाना क्षेत्र के मुजाहिद पुर गाँव से एक ही परिवार के कुछ लोग विक्रम में सवार हो कर सैनी जा रहे थे, कि कमासिन मोड़ के पास विक्रम अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। बाकी तीन गम्भीर रूप से घायलो को निजि वाहन से लोगों ने जिला अस्पताल भेजा जहाँ पर उनकी हालत गम्भीर बनी हुई है। घटना देर रात की है।

