इलाहाबाद में मैराथन में पुरुष वर्ग में नाबा चाँद वा महिला वर्ग में महारष्ट्र की ज्योति ने बाज़ी मारी
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_904.html
राजकुमार
इलाहाबाद । पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्म दिन के मौके पर संगम नगरी इलाहाबाद में 31वीं अखिल भारतीय इंदिरा मैराथन उनके पैतृक आवास आनंद भवन से शुरू हुई । मैराथन का उद्घाटन कमिश्नर इलाहबाद ने हरी झंडी दिखा रवाना किया । राष्ट्रीय स्तर की इस मैराथन में देश के अलग-अलग राज्यों से आये करीब एक हज़ार एथलीट्स ने हिस्सा लिया... महिला और पुरुष दोनों ही वर्गों में एथलीट्स को 42.195 किलोमीटर की दूरी तय करनी है . उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित इस मैराथन में रास्ते भर एथलीट्स पर फूलों की बारिश की गई और सड़कों के दोनों तरफ खड़े दर्शकों ने तालियों की गडगडाहट से उनकी हौसला अफजाई की... पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की याद में होने वाली इस मैराथन के साथ ही बच्चों के लिए क्रास कंट्री रेस और बुजुर्गों के लिए वेटरंस रेस अलग से आयोजित की गई... सभी प्रतियोगिताओं में कुल मिलाकर करीब दस हज़ार एथलीट्स शामिल हुए...मैराथन के दोनों वर्गों के विजेताओं को शाम को होने वाले रंगारंग समारोह में ईनाम दिए जाएंगे... पुरुष व महिला वर्ग में प्रथम आने वालों को दो लाख एक हजार द्वितीय को एक लाख एक हजार व तृतीय को 75 हजार रुपये मिलेंगे। इस मैराथन में पुरुष वर्ग में प्रथम हासिल किया है पुणे के आर्मी जवान एल नाबा चांद है जब की दूसरा स्थान लखनऊ के अरविन्द कुमार यादव रहे और तीसरे स्थान पर आर्मी हैदराबाद सुनील कुमार ने जीत हासिल की है महिला वर्ग में पहला स्थान महाराष्ट्र की ज्योति शंकर राव गवते लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है वही दूसरे स्थान पर इलाहाबाद की ज्योति सिंह रही और तीसरे स्थान पर पश्चिम बंगाल की श्यामली सिंह रही ।


