कदीम तरही शब्बेदारी 21 नवम्बर को
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/21.html
जौनपुर | हिन्दू मुस्लिम एकता और गंगा
जमुनी तहजीब की मिसाल अंजुमन जाफरिया की कदीम तरही शब्बेदारी इमाम बारगाह कल्लू
मरहूम में शनिवार 21 नवम्बर को आयोजित की गयी है | जिसमे देश विदेश से इमाम हुसैन
अलैहिस्सलाम के चाहने वाले शिरकत कर इमाम के परिजनों को नजराने अकीदत पेश करते है
| अंजुमन जाफरिया के अध्यक्ष व शिया इंटर कालेज के प्रबंधक नजमुल हसन नजमी ने बताया
की शब्बेदारी शाम 7 बजे तिलावते कलामे पाक से शुरू होगी | जिसके बाद मौलाना शबाब
जाफरी लखनऊ मजलिस को ख़िताब करेगे | उन्होंने बताया की अंजुमन अबिदिया बनारस ,
अंजुमन रिजविया सुल्तानपुर , मुहाफ़िज़े अजा कदीम इलाहाबाद , अंजुमन यादगारे हुसैनी
मुज़फ्फरनगर , अंजुमन फरोगे अजा कोपागंज मऊ आदि के साथ मशहूर मुकामी अंजुमने
बारगाहे इमाम में नौहा व मातम करेगी | श्री नजमी ने सभी मज़हबो मिल्लत के लोगो से
शब्बेदारी में शिरकत की अपील की है |

