aajtaktimes

मौलाना कल्बे जवाद की मुहीम में शामिल हुआ इंडियन युवा क्रांति दल

जौनपुर । वरिष्ठ शिया धर्मगुरु व लखनऊ जामा मस्जिद के इमाम मौलाना कल्बे जव्वाद नकवी की वक्फ बचाओ मुहीम में अब इंडियन युवा क्रांति दल ने भी अपने समर्थन का एलान किया है ।दल के तेज़ तर्रार अध्यक्ष सतीश कुमार मौर्या और हरदिल अज़ीज़ युवा नेता इंडियन युवा क्रांति दल के  उपाध्यक्ष एस एम् ज़ैदी ने बृहस्पतिवार को जौनपुर में मौलाना कल्बे जव्वाद से मिलकर अपने समर्थन का एलान किया है । दल के अध्यक्ष सतीश कुमार मौर्य ने कहा की मौजूदा सरकार जाती विशेष का ही समर्थन कर रही है । भ्रष्टाचार चरम पर है । वही वक्फ बोर्ड में बड़े पैमाने पर घोटाले हो रहे है । और इसके खिलाफ आवाज़ बुलन्द करने वाले उलेमाओं पर लाठिया बरसाई जा रही है । जिसकी निंदा की जानी चाहिए । उन्होंने कहा की राष्ट्रिय नेर्तित्व के फैसले के बाद हमारे प्रतिनिधिमंडल ने मौलाना जवाद से मुलाकात कर अपना समर्थन का एलान किया है । उपाध्यक्ष एस एम् ज़ैदी ने कहा की हमारी पार्टी गरीबो मज़लूमो बेसहारा लोगो की आवाज़ है । ज़ैदी ने कहा की भ्रष्टाचारियो की जगह जेल में होनी चाहिए ।

Related

UP 5642239609900356354

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item