aajtaktimes

दिल्ली में अबतक की सबसे बड़ी लूट, कैश वैन ड्राइवर ने उड़ाए 22.5 करोड़

नई दिल्ली।  राष्ट्रीय राजधानी में संभवत: सबसे बड़ी लूट में दक्षिण पूर्व दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके से नकदी पहुंचाने वाले वाहन का ड्राइवर कथित तौर पर 22.5 करोड़ रुपए लेकर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना शाम में पांच बजकर 45 मिनट के आसपास हुई। वैन में जा रहे सशस्त्र गार्ड ने ड्राइवर से कहा कि उसे पेशाब करना है इसलिए वह गोविंदपुरी मेट्रो स्टेशन के किनारे गाड़ी रोके।
पुलिस ने बताया कि ड्राइवर प्रदीप शुक्ला ने गार्ड को बताया कि वह बगल की सड़क पर उसका इंतजार करेगा। जब गार्ड लौटा तो वहां पर ड्राइवर नहीं था। गार्ड विनय पटेल ने मामले की जानकारी एक्सिस बैंक के लिए काम कर रही सुरक्षा एजेंसी के अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी। इसी बैंक का पैसा ले जाया जा रहा था। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
बैंक अधिकारियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी विकासपुरी शाखा से करीब 38 करोड़ रुपए के साथ चार कैश वाहन भेजे थे और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली की ओर जा रहे वैन (डीएल 1एलके 9189) से 22.5 करोड़ रुपए ले जाया जा रहा था।
पुलिस ने कहा कि यह दिल्ली में सबसे बड़ी लूट हो सकती है। इससे पहले जनवरी 2014 में मूलचंद फ्लाइओवर के निकट बीआरटी कॉरिडोर पर एक कारोबारी से बंदूक के बल पर 7.69 करोड़ रुपए लूट लिया गया था।

Related

news 4019112622171800492

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item