जुआंरियों पर कार्यवाही से पीछे हट रही पुलिस
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_472.html
अजमी रिज़वी
जैदपुर बाराबंकी। स्थानीय पुलिस के शह के चलते कस्बे में जुएं की फड़े एक बार फिर बेखौफ चालू हो गयी है। पुलिस जानकर भी जुआरियों पर कोई कार्यवाही नही करती। जिससे चोरियों की वारदात में भी ब़ढोतरी होती जा रही है। आखिर जैदपुर पुलिस इन जुआरियों पर इतनी मेहरबान क्यों है। स्थानीय थना जैदपुर कस्बे में पिछले काफी समय से जुआ चोरी चुपके मोहल्ला अली अकबर कटरा चमरहिया चमन, उसरी बडापूरा , बाजार कटरा चोहटटा , वसीनगर ताडतल्ले फिल्ट के पीछे कटारी टोला ब्रहम्नान टावर के पास फुलवारी नगर पंचायत के पीछे शाह कटरा धर्म काटा के बगल काशीराम आवास बंजारनपुरवा मूर्लीगंज स्थित एक बाडे के उपर बने कमरे व बाग सहित कस्बे जगह जगह पुलिस की नजरों से बच कर जुआरियों द्वारा खेला जाता था परन्तु इन जुआरियों के अडडे अब खुले आम दलालों के संरक्षण में चलाने का काम फिर से खुले आम चालू हो गया है सूत्रों के अनुसार कस्बे के मोहल्ला चमन में अब दिनों रात दलालों की संरक्षण में पिछले पिछले एक सप्ताह से लाखों का जुआ रोज होता है। जिससे चोरियों की वारदात में बडहोत्री के साथ साथ 4 दिन पूर्व ओम प्रकाष की किताब की दुकान की शटर तोड कर लाखों की चोरी हुयी थी। जिसका अभी तक खुलासा नही हो सका। सुत्रों से ये भी जानकारी मिली पुलिस की मिली भगत से चल रहे इन अडडों से दर्जनों घर बरबादी की कगार पर पहुॅच गये है बहुत ही शर्मनाक बात है कि पुलिस द्वारा इन जुआरियों के सरगनाओं व जुआरियों पर कोई कार्यवाही नही की जाती आखिर जैदपुर पुलिस इन जुआरियों पर इतनी मेहरबान क्यों है।

