युवती ने लगायी फांसी
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_294.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सुबेहा थाना क्षेत्र में एक नवयुवती ने दुपट्टे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे अवसाद मे होने की बात कह रहे है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के कुवारडपरवा गांव निवासी संतराम की 18 वर्षीय पुत्री सीमा ने घर के अन्दर दुपट्टे से लटकर जान दे दी। सीमा का विवाह लगभग 10 वर्ष पूर्व सुल्तानपुर कमरौली के मेरैयाकापुरवा निवासी रिंकू से कर दी गयी थी। आगामी मई माह में उसका गौना किया जाना था। परिजन अवसाद में आत्महत्या की बात कह रहे है।

