एलईडी लाइट लगवाने की उठी मांग
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_222.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। शहर स्थित छाया चौराहे से पीरबटावन ईदगाह मैदान मार्ग भी दुधिया रोशनी एलईडी लाइट से नहा जायेगा। इस बात की जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी बाराबंकी के अध्यक्ष डॉ0 कुलदीप ंिसह ने बताया कि इस सम्बन्ध में हमने पार्टी पैड पर जिलाधिकारी बाराबंकी को पत्र लिखकर स्वीकृत कर लाइटे लगवाने की मांग की थी। जिस पर स्वीकृत हो गई है शीर्घ ही छाया चौराहे से पीरबटावन ईदगाह मैदान मार्ग होते हुए श्री नागेश्वर नाथ मन्दिर तक एलईडी लाइट लगने से यह मार्ग जगमगा उठेगा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह की नगर के सौन्दर्यीकरण के प्रयास की सपा के जिला महासचिव अनिल यादव, जिलाउपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश मिश्रा, जिलाउपाध्यक्ष अजय वर्मा बब्लू, जिला सचिव धीरज गुलेसिया, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, लखनऊ विश्वविद्यालय के वरिष्ठ छात्र नेता आशीष सिंह आर्यन’’,
मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप यादव, अलीम मेंहदी, कामिल रिज़वी, कुलदीप यादव आदि पार्टी के पदाधिकारियों ने इस विकास कार्य की सराहना की।

