जीएचटी के विरोध में व्यापारियों ने निकाला मार्च
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_481.html
अजमी रिज़वी
बारांबंकी। व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल के आह्वान पर पूरे प्रदेश में नयी टैक्स प्रणाली जीएसटी के मौजूदा प्रारूप को लागू करने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें व्यापारियों ने एक स्वर में केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली को पत्र भेजकर यह मांग की गयी कि मौजूदा जीएसटी की प्रस्तावित टैक्स प्रणाली देश व व्यापारियों के हित में नही है। व्यापारी अभी तक वैट प्रणाली को पूर्णतया समझ भी नही पाया कि दूसरी टैक्स प्रणाली लागू की जा रही है। व्यापारियों ने कहा कि आप की सरकार का नारा ’’सबका साथ सबका विकास’’
तभी सार्थक होगा जब कर ढॉचा सरलीकृत होगा क्योकि छोटा व मंझोला व्यापारी ऑनलाइन ट्रेडिंग से जभी टक्कर ले पायेगा जब वह अनावष्यक कर वादों से बचा रहेगा। इन्ही मांगो को लेकर सैंकङो व्यापारियों ने आज बाराबंकी में प्रदर्शन कर वित्त मंत्री भारत सरकार का ध्यान समस्याओं की ओर खींचने का प्रयास किया। सट्टी बाजार से सैकंङो व्यापारियों का जुलूस लेकर नारे लगाते हुए शहर के मुख्य चौराहे धनोखर पर एक आम सभा की। इस दौरान तहसीलदार उमेश कुमार सिंह ने व्यापारियों का केन्द्रीय वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन स्वीकार किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन, रविनन खजॉची, सरदार भूपेन्द्र सिंह, सन्तोष जायसवाल, राजेश गुप्ता, मनोज जायसवाल, हर्ष टण्डन, शकील सिद्दीकी, सुशील गुप्ता, सरदार चरनजीत सिंह, प्रदीप पाण्डेय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

