वजन हुआ 244 किलो, लेकिन सच्चे प्यार के लिए कराई बायपास सर्जरी
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/244.html
बीजिंग / चीन | चीन की सबसे मोटी महिला मानी जाने वाली 31 साल की लू वीशन ने अपने जीवन में सच्चे प्यार को पाने के लिए वो किया, जो इन दिनों किसी को भी हैरान कर रहा है। दरअसल, चीन के चांगचुन की रहने वाली लू वीशन भी अपने दोस्तों की तरह जीवन में सच्चा प्यार चाहती थी, लेकिन खुद के मोटापे को देखते हुए वो इसके लिए हिम्मत नहीं कर पा रहीं थी।
वीशन ने वजन कम करने के कई तरीके आजमाए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ तो इन्होंने बायपास सर्जरी कराने का फैसला कर लिया। वीशन जब स्कूल में पढ़ती थीं, तब उनका वजन 95 किलो था। कॉलेज के वक्त धीरे-धीरे उनका वजन बढ़कर 150 किलो पहुंच गया था और इसके बाद उनका वजन लगातार बढ़ते हुए 244 किलो हो गया।
वीशन ने बताया कि उनके कई सारे दोस्त प्यार में पड़े और फिर शादी कर ली, लेकिन उन्होंने कभी इस बारे में सोचने की हिम्मत भी नहीं की। उन्हें अकेले उठकर कहीं जाने में भी काफी दिक्कत होती थी और इसी वजह से पिछले 6 साल से वो घर से बाहर नहीं निकली थी। साथ ही वीशन ने ये भी बताया कि मोटापे की वजह से उन्हें कई बीमारियां भी होने लग गई थी. ऐसे में डॉक्टर्स ने उनको बायपास गैस्ट्रीक सर्जरी कराने की सलाह दी।
वहीं, लू के सर्जन जियांग ताओ ने उनसे कहा कि जितनी जल्द हो सके सर्जरी करानी होगी, वरना 40 की उम्र के पहले ही लू की मौत हो सकती है। इसके बाद उन्होंने बायपास सर्जरी कराई जिसके बाद से वे सामान्य महिला की तरह दिखने लगी हैं।
चाईनीज एकेडमी की रिपोर्ट के मुताबिक चीन में 46 मिलियन वयस्क मोटापे के शिकार हैं। 300 किलो के वजन वाली सुन लियांग चीन की सबसे मोटी महिला थी, जिसकी मौत अप्रैल 2014 में दिल का दौरा पड़ने से हो गयी थी।