aajtaktimes

पोर्न फिल्म देखकर नाबालिग ने 4 वर्षीय मासूम को बनाया हवस का शिकार

जयपुर के आंधी थाना इलाके में छत पर खेल रही एक चार साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ोस में रहने वाले एक नाबालिग किशोर को निरूद्ध कर लिया है।
पोर्न फिल्म देखकर किया दुष्कर्म
पुलिस ने बताया कि आंधी इलाके में एक गांव में रहने वाली चार वर्षीय मामूस बच्ची सोमवार देर शाम को अपने घर पर छत पर खेल रही थी।
    इसी दौरान उसके पड़ोस में रहने वाला 14 वर्षीय नाबालिग किशोर मोबाइल पर पोर्न फिल्म देखकर उसकी छत पर आया और छत पर खेल रही बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला। बच्ची से दुराचार के बाद आरोपी किशोर बच्ची को लहूलुहान हालत में छोड़कर वहां से फरार हो गया।
लहुलुहान हालत में छोड़ हुआ फरार
 बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन जब छत पर पहुंचे तो उन्हें बच्ची लहुलुहान हालत में पड़ी मिली। जिस पर परिजनों ने तुरन्त उसको स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया। हालत में सुधार आने पर बच्ची ने सारी बात अपने परिजनों को बताई।
     जिस पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इत्तला मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मंगलवार सुबह आरोपी किशोर को निरूद्ध कर लिया और मामले की जांच में जुट गई।

Related

news 7150618429557642747

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item