aajtaktimes

गर्भवती होने की जानकारी मिलने के 1 घंटे बाद ही हो गया बेटी को जन्‍म

मैसाचुसेट्स अमेरिका के मैसाचुसेट्स की रहने वाली 47 वर्षीय जेडी के पेट में तेज दर्द हो रहा था। उनके पति जैसन उन्‍हें अस्‍पताल ले गए। वहां जाकर डॉक्‍टरों ने बताया कि वह गर्भवती हैं। यह खबर दोनों के लिए चौंकाने वाली थी, क्‍योंकि पिछले 22 वर्षों से उन्‍हें बच्‍चे का सुख नहीं मिला था। हालांकि, उन्‍हें इस बात की खुशी भी थी कि उनके घर में एक नया मेहमान आने वाला है।

हालांकि इससे पहले तक जेडी को लग रहा था कि कुछ गड़बड़ हो गया है। डॉक्‍टर्स के यह खुशखबरी देने के महज एक घंटे के अंदर ही जेडी ने एक बच्‍ची को जन्‍म दिया। वह पल जेडी और उनके पति जैसन के लिए सबसे खूबसूरत पल बन गया। जेडी ने बताया कि वह बहुत उत्‍साहित महसूस कर रही थीं। बच्‍ची का नाम कैरोलिन रोज रखा गया है।
जेडी ने कहा कि उन्‍होंने कभी नहीं सोचा था कि उनकी जिंदगी में खुशियां आने वाली हैं। लेकिन यह पता चलने के बाद कि मैं गर्भवती हूं और जल्‍द ही एक बच्‍चे को जन्‍म देने जा रही हूं, मेरी सारी परेशानी खत्‍म हो गई।

Related

World 8136297457618785819

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item