aajtaktimes

इस कुत्ते के पेट में थे 8 अंडरवेयर, 62 ​हेयरबैंड

पिट्सबर्ग। शांत स्वाभाव का दिखने वाला टिकी नाम का यह लैब्राडौर लगता है खाने पीने की चीजों और पहनने की चीजों में कन्फ्यूज रहता है।
 यह बात इस प्यारे से टिकी के बचाव में कही गई है। क्योकि यह नादान डॉग  गिनकर 62 हेयरबैंड, 4 रबर बैंड,8 अंडवेयर, 1 बैंडेज खाना समझकर खा चुका था। नतीजा यह निकला की इन सभी हजम ना होने वाली चीजों को उसके पे​ट मे सर्जरी के जरिए निकाला गया।


जानकारी के मुताबिक स्टील सिटी से 25 किमी दूर मार्स के जानवरों के अस्पताल में इस कुत्ते का आॅपरेशन किया गया। यह आॅपरेशन टिकी के दवाईयां खाने के बाद भी ठीक नही होने के बाद किया गया था। आॅपरेशन से पहले टिकी का एक्स रे किया गया।
उस एक्स रे को  देखकर सारे डॉक्टर्स दंग रह गए। उसके पेट में खाने से ज्यादा हेयरबैंड, चम्मच, और ऐसी कई चीजें पड़ी हुई थी। जिनके बारे में आप सोच भी नही सकते थे।


गुड शैफर्ड जानवरों  के अस्पताल के डॉक्टर हिशम इब्राहिम ने इस सर्जरी को दो घंटों में पूरा किया था।"
डॉक्टर हिशम ने टिकी के पेट में से मुठ्ठी भरकर वो सारी चीजें निकालनी शुरु किया। उनके हैड टैक्निशियन एमिली कौटल ने कहा कि "उस आॅपरेशन को देखना उनके लिए काफी अनुभव देने वाला रहा। "
इब्राहिम ने बताया कि "मुझे उसके पेट में एक हेयर बैंड से दूसरा हेयरबैंड जुड़ा हुआ मिला। और इसी तरह से ही और चीजें भी एक दूसरे से चिपकी हुई थी।

"यह काफी शानदार था, लेकिन आसान भी नही था। लेकिन भगवान का शुक्र है कि हम उन सारी चीजों को बाहर निकालने में कामयाब रहे। और टिक्की में भी काफी सुधार आ चुका है।"
टिकी के मालकिन सारा विस ने बताया कि उनका पैट इस तरह की चीजों को खाने का आदी है। कुद समय पहले ही उसने एक पिन खा ली थी। लेकिन वो बिना किसी दिक्कत के उसके मल से बाहर निकल गई थी।



इब्राहिम ने बताया कि उन्होने पहले भी कई कुत्तों के ऐसे ही आॅपरेशन किए है, लेकिन टिकी का केस सच में बेहद डरा देने वाला लेकिन शानदार था।


Related

World 1438397628252103470

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item