शिकारियों की जीप गई कुएं में, 3 की मौत
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/3_29.html
कानपुर (एएनएस)। जनपद में शिकार पर से लौट रहे लोगों की जीप अचानक एक कुएं में जा गिरी। इस हादसे में जीप में सवार तीन लोगों की मौत हो गयी,जबकि चार लोग घायल हो गये। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस के अनुसार, कानपुर और हमीरपुर जिले के बीच पड़ने वाले अवसरमाउ गांव के आसपास घना जंगल है। शनिवार देर रात करीब आधा दर्जन युवक नीलगाय का शिकार कर लौट रहे थे। इसी दौरान जंगल में बने कुएं में उनकी जीप जा गिरी। रात में हुए इस हादसे के बारे में किसी को कुछ पता नहीं चल सका। सुबह ग्रामीण जब खुले में शौच के लिए गए तो उन्हें इस घटना की जानकारी हुई।
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने कुएं से तीन लोगों के शव निकाले। मौत का शिकार हुए लोगों में सजेती निवासी अब्दुल गनी, उसके भतीजे यासीन और चमनगंज निवासी राजू विलियम शामिल हैं।
वहीं हादसे में घायल उन्नाव निवासी मोहम्मद नसीर, शुक्लागंज निवासी इकबाल और बदशाहीनाका के कुली बाजार निवासी इक्लाख को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

