aajtaktimes

नौकरी का झांसा देकर पीजी संचालक ने किया लड़की के साथ रेप

गुड़गांव में 18 साल की एक लड़की ने अपने पीजी संचाकल पर बलात्कार का आरोप लगाया है। लुधियाना की रहने वाली पीड़ित लड़की का आरोप है कि वो जिस पीजी में रहती है उसके मालिक ने डरा धमकाकर दो दिन तक उसके साथ बलात्कार किया।
आरोप ये भी है कि उसे बंधक बना लिया मगर किसी तरह वो वहां से भाग निकली और पुलिस के पास पहुंची। लड़की का आरोप है कि पीजी संचालक ने उसे नौकरी का झांसा भी दिया था। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है।
दरअसल गुड़गांव में महिला पुलिस थाने में लुधियाना की रहने वाली एक 18 साल की लड़की ने शुक्रवार दोपहर शिकायत दी कि सेक्टर 39 में वो जिस गेस्ट हाउस में रहती है उसके मालिक ने लड़की के साथ लगातार दो दिनों तक रेप किया। लड़की सुबह साढ़े पांच बजे किसी तरह गेस्ट हाउस से निकलने में कामयाब हो गई और सीधा पुलिस के पास गई, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लड़की ने शुक्रवार को कार्रवाई करने की शिकायत दी जिसके बाद शुक्रवार दोपहर महिला पुलिस थाने में पीजी संचालक धर्मबीर ठाकरान के खिलाफ रेप करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पीड़ित युवती गुड़गांव में नौकरी की तलाश में आई थी और पीजी संचालक ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती रेप किया। गुड़गांव पुलिस ने युवती का मेडिकल चैकअप कराया जिसमें रेप की पुष्टी हो गई युवती के मजिस्ट्रेट के सामने धारा 164 के बयान भी दर्ज करा दिए हैं लेकिन आरोपी पीजी संचालक अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

Related

news 17111589415609461

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item