aajtaktimes

40 लाख ऐंठने वाले जालसाज ने महिला का बनाया एमएमएस


एसपी एवं डीएम से मिलकर मुम्बई की पीड़िता ने लगायी गुहार
   
जौनपुर। मुम्बई से यहां आयी एक पीड़ित महिला ने जिलाधिकारी व आरक्षी अधीक्षक से लिखित रूप से शिकायत करते हुये उसका जबर्दस्त एमएमएस बनाने एवं धोखा देकर 40 लाख रूपये ऐंठने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। पीड़िता मुम्बई के पालघर की निवासी है जो रियल स्टेट का कारोबार करती है। उसके अनुसार अजीत मिश्रा पुत्र दयाशंकर मिश्रा निवासी भटवार थाना नेवढ़िया द्वारा धोखे से मेरा 40 लाख रूपया हड़प लिया। इतना ही नहीं, जौनपुर आकर मुझसे धोखे में रखकर शादी किया जिसमें उसकी पहली पत्नी रितू मिश्रा, उसकी सहयोगी पंक्षी मिश्रा शामिल है। पीड़िता के अनुसार अजीत मिश्रा नगर के पालिटेक्निक चौराहे पर स्थित एक होटल में जबर्दस्ती एमएमएस बनाया जिसने वाराणसी के दो अन्य होटलों में भी यही किया। उसकी असलियत जानने के बाद पीड़िता ने रूपये मांगना शुरू किया तो अजीत द्वारा एमएमएस लीक करने का धौंस दिखाकर मुझे ब्लैकमेल किया जाने लगा। इसकी शिकायत हल्का पुलिस से करने के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं की गयी जिससे हताश होकर आज पीड़िता ने आरक्षी अधीक्षक व जिलाधिकारी से लिखित रूप से शिकायत करते हुये जालसाज के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग किया। इतना ही नहीं, पीड़िता ने चेतावनी भी दे डाली कि यदि 3 दिसम्बर तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह आत्मदाह कर लेगी।

Related

UP 1890011140710994324

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item