aajtaktimes

दबंगों ने आधा दर्जन को पीटा, सभी ने की एसपी से शिकायत


   
जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के पूरा अंधरी गांव निवासी बसंता राम यादव ने अपने परिवार के साथ आरक्षी अधीक्षक के आवास पर उनसे मिलकर लिखित रूप से शिकायत करते हुये न्याय की गुहार लगायी है। दिये गये पत्रक के अनुसार बीते 28 नवम्बर को वोट देते समय कुछ गांव के ही कुछ दबंग लोगों द्वारा जानलेवा हमला करते हुये जमकर मारपीट दिया गया जिसकी शिकायत थानेदार से करने पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। इतना ही नहीं, घायलों का मेडिकल मुआयना कराना भी थानाध्यक्ष खुटहन महोदय ने उचित नहीं समझा। पीड़ित बसंता यादव के अनुसार घायलों में उसके अलावा पुत्र राजीव कुमार, पुत्री अन्तिमा सहित गांव के हरि प्रसाद, उमाशंकर हैं। इतना ही नहीं, हमलावर अब जानमाल की धमकी भी दे रहे हैं। इसी से आहत होकर पीड़ितों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर आरक्षी अधीक्षक के आवास पर मिलकर लिखित रूप से शिकायत करते हुये हमलावरों के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया।

Related

UP 1720853699851537324

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item