मोदी सरकार में 43 फीसद मंहगाई बढ़ी : कांग्रेस
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/43.html
जौनपुर। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में बढ़ती मंहगाई, किसानों को सूखा राहत न प्रदान किये जाने के विरोध में जिलाध्यक्ष इन्द्रभुवन सिंह की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया गया। सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओ ने कहा कि मंहगाई के विरोध से निर्मित मोदी सरकार के कार्यकाल में अब तक 43 प्रतिशत मंहागाई बढ़ गयी है। सभी खाद्य पदार्थो व जीवन रक्षक दवाओं का दाम बेतहासा बढ़ गया है। आम आदमी, किसान ,मजदूर ,गरीब नौजवान तथा हर तबका मंहगाई की मार से त्रस्त हो गया है। केन्द्र की सरकार पूंजीपतियों का संरक्षण कर रही है। देश को एक अलग एजेण्डे पर ले जाने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश के किसानों की चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि केवल घोषणा करके किसानों को सूखा राहत प्रदान किया जा रहा है। जनपद के किसानों को सूखा राहत न दिया जाना दुखद है। सभा को डा0 देवेश उपाध्याय, छोटेलाल, शेषधर शुक्ल, विजय शंकर उपाध्याय, राजनाथ राम, मोती लाल बिन्द, देवेन्द्र मिश्र, राम प्रताप सिंह, दयाराम सोनकर, कयामुल हक अंसारी, राकेश मिश्र, जिनयाज ताहिर शेखू, लालजी यादव आदि ने सम्बोधित किया।

