
जौनपुर। दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओ ने रासुचित यादव हत्याकाण्ड में गिरफ्तारी की मांग को लेकर जूलूस निकालकर प्रदर्शन किया और कलेक्ट्रेट में पहुंचकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान एसपी ने गिरफ्तारी के लिए दो दिन की मोहलत मांगी जिसे स्वीकार करते हुए वकीलों ने कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो सोमवार से कार्यालय नहीं खुलने दिया जायेगा और गेट के सामने धरना दिया जायेगा। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहा। कई थाने की पुलिस और पीएसी को तैनात किया गया था। दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता गुरूवार को एकत्रित हुए और पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश सरकार तथा पुलिस विरोधी नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट की ओर प्रस्थान किया। वकीलों के आक्रोशित जुलूस को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय के दोनों गेट बन्द कर दिये गये। नारेबाजी करते हुए वकील गेट पर खड़े हो गये तब एसपी राजूबाबू सिंह उनके समक्ष पहुचे और शीघ्र गिरफ्तारी का आस्वासन दिये लेकिन अधिवक्ता धरना देने पर अड़ गये तो एसपी ने दो दिन का समय मांगा । इस पर अधिवक्ताओं ने कहाकि यदि गिरफ्तारी नहीं हुई तो सोमवार से गेट नहीं खुलने दिया जायेगा और धरना दिया जायेगा तथा किसी पुलिस अधिकारी कार्यालय में नहीं जाने दिया जायेगा। इस दौरान भारी भीड़ एकत्र रही। उधर प्रभारी पुलिस अधीक्षक को भी ज्ञापन देकर गिरफ्तारी की मांग की गयी। इस दौरान दीवानी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष तेज बहादुर सिंह, सुरेश चन्द मिश्र सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद |