aajtaktimes

किसानो का क़र्ज़ माफ़ न हुआ तो आन्दोलन


जौनपुर। भारतीय किसान यूनियन की भानू गुट की जिला इकाई के तत्वावधान में किसानों मजदूरों की समस्याओं को लेकर गुरूवार को किसान पंचायत की गयी और प्रदेश के मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा गया। सभा को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने कहा कि अधिवक्ता रामसुचित यादव के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार कर परिवार की आर्थिक तंगी को देखते हुए सरकार 25 लाख की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराये। किसानों द्वारा सभी बैकों से 50 हजार तक का ऋण माफ किया जाय। जिले में हो रहे अपराधों पर रोक लगायी जाय अन्यथा यूनियन अनिश्चित कालीन आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगा। उन्होेने कहा कि आंगनवाड़ी केन्द्रों पर पोषाहार की कालाबाजरी बन्द की जाय। नष्ट हुई फसलों के एवज में सूखा राहत की धनराशि किसानों को अविलम्ब उपलब्ध करायी जाय। किसानों को खाद, बीज तथा कीटनाशक दवायें नहीं मिल रही है। शारदा सहायक 39 के कसेरवां माइनर में पानी नहीं है। इसकी व्यवस्था करायी जाय। प्राथमिक विद्यालयों में सरकारी कर्मचारियों एवं अधिकारियों के बच्चों को शिक्षा दिलाने के बारे में हाई कोर्ट द्वारा दिये गये आदेश का पालन कराया जाय। सभा को रामनाथ बाबूराम, राजितराम, विनोद कुमार पाण्डेय, राजमनि, राम सूरत, कृष्ण लाल, रामचन्दर आदि ने सम्बोधित किया। संचालन राजेन्द्र सिंह ने किया।

Related

किसान 6194320102051276050

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item