aajtaktimes

5 साल का ‘जादुई’ बच्चा बोल लेता है 7 भाषाएं!

न्यूयॉर्क। एक पांच साल का बच्चा ढंग से कुछ पढ़ नहीं सकता। पर अमेरिका में एक 5 साल का बच्चा एक दो नहीं, पूरी 7 भाषाएं समझ सकता है। बोल सकता है। लिख सकता है। यही नहीं, वो अपनी मां द्वारा छिपाकर लिखी किसी भी चीज को पढ़ सकता है, वो भी बिना देखे।
बच्चे का नाम राम्सेस सैनगुईनो है, जिसे ईश्वर की देन माना जा रहा है। वो अमेरिका के लॉस एंजिल्स में रहता है। राम्सेस सैनगुईनो को जापानी और रूसी भाषाएं भी आती हैं। यही नहीं, वो गणित के भी गूढ़ सवाल हल कर लेता है।
यही नहीं, राम्सेस सैनगुईनो आसानी से 'pneumonoultramicroscopicsilicovolcanocon­iosis' शब्द भी बोल लेता है, जो ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में दर्ज सबसे लंबा शब्द है। इसे लाखों में से एक व्यक्ति ही सही से उच्चारित कर पाते हैं। भरोसा न हो, तो खुद ही ट्राई करिए। राम्सेस सैनगुईनो की खासियत सिर्फ इतनी ही नहीं है, बल्कि वो अपनी मां के दिमाग में चल रही बातों को भी आसानी से पढ़ लेता है।
राम्सेस सैनगुईनो की मां अगर उससे कुछ छिपाकर लिखे तो वह मां के हाथ के इशारे को देखकर ही उस शब्द को पढ़ लेता है, वो भी पूरे क्रम से। है ना जादुई बच्चा। राम्सेस सैनगुईनो की मां ने कहा कि हमने सोचा नहीं था कि हमारा बच्चा इतना खास है।

Related

World 8495915966747130974

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item