aajtaktimes

अमेरिकी हमले में मारा गया ISIS का आतंकी 'जिहादी जॉन'!

वॉशिंगटन/लंदन। अमेरिकी सुरक्षाबलों ने आतंकवादी संगठन, इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादी 'जिहादी जॉन' को निशाना बनाकर एक हवाई हमला किया, जिसमें संभवत: वह मारा गया है। समाचार पत्र 'द गार्जियन' की एक रपट के मुताबिक, पेंटागन ने कहा है कि सीरिया में मोहम्मद एमवाजी को निशाना बनाकर हवाई हमला किया गया। उसे जिहाजी जॉन के नाम से पुकारा जाता है और उसे आठ बंधकों का सिर कलम करते हुए आईएस के वीडियो में देखा जा चुका है।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन शुक्रवार देर शाम तक हमले की विस्तृत जानकारी दे सकते हैं, क्योंकि अमेरिकी रपट के मुताबिक, अमेरिकी सेना को 99 प्रतिशत भरोसा है जिहादी जॉन मारा जा चुका है। पेंटागन के प्रेस सचिव पीटर कुक ने कहा कि ब्रिटिश नागरिक एमवाजी को अमेरिकी पत्रकारों -स्टीवन सोटलॉफ व जेम्स फोले, अमेरिकी सहायता कर्मी अब्दुल-रहमान (पीटर) कासिग, ब्रिटिश सहायताकर्मी डेविड हेन्स व आलम हेनिंग, जापानी पत्रकार केंजी गोतो व एक अन्य बंदी की हत्या करते हुए वीडियो में देखा जा चुका है।
उन्होंने कहा कि आज रात के अभियान के परिणामों का हम आंकलन कर रहे हैं, जिसके बाद हम विस्तृत विवरण मुहैया कराएंगे। एमवाजी कुवैत में 1988 में पैदा हुआ था, जिसके बाद सन् 1994 में वह छह साल की उम्र में ब्रिटेन आ गया। उसके माता-पिता ने अगस्त 2013 में उसके लापता होने की रपट पुलिस में दर्ज कराई थी, जिसके चार महीने बाद वह सीरिया में था।
अगस्त 2014 में उसे पत्रकार जेम्स फोले का सिर कलम करते हुए आईएस के एक वीडियो में देखा गया था, जिसमें उसका चेहरा ढंका हुआ था। मोहम्मद एमवाजी के रूप में उसकी पहचान की पुष्टि फरवरी 2015 में हुई थी।

Related

World 7680402030556454713

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item