aajtaktimes

स्वयंसेवी संस्था ने स्वाभिमानी छात्राओं को किया सम्मानित

जौनपुर। सामाजिक संस्था ‘अलमास’ ने गरीबी सहित अन्य मुश्किलों के बावजूद पढ़-लिखकर कुछ बनने का हौंसला रखने वाली साजिदा गर्ल्स इण्टर कालेज की 4 स्वाभिमानी छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुस्लिम गर्ल्स डिग्री कालेज में आयोजित ‘मजलिसे-जिक्रो-फिक्र’ में मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व विधायक अरशद खान ने उन्हें सम्मानित किया। इन छात्राओं में शिवांगी प्रजापति, गुलस्तिां बानो, सालेहा खातून व शीबा बानो है। इस मौके पर श्री खान ने कहा ‘अलमास’ ने बहुत ही नेक और काबिले तारीफ काम शुरू किया है। इससे लोगों को जनसेवा की प्रेरणा मिलेगी। अध्यक्षता कर रहे शाही ईदगाह के नायब इमाम मौलाना फारूक रब्बानी ने कहा कि हर वक्त अल्लाह का जिक्र करते रहने से दिल में हमदर्दी का जज्बा पैदा होता है और यही जज्बा इंसानों को इंसान से जोड़ने के लिये काफी है। कार्यक्रम में हाफिज कारी जिया जौनपुरी को उनकी अदबी और समाजी खिदमात के लिये नायब इमाम मौलाना रब्बानी ने स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम् देकर सम्मानित किया। संचालन कर रहे मशहूर शायर आकिल जौनपुरी ने कहा कि शिक्षा विकास का मूल मंत्र है। किसी गरीब लड़के या लड़की को शिक्षित होने में मदद करना देश और समाज हित में बहुत पुनीत कार्य है। कार्यक्रम को सफल बनाने में डा. अख्तर सईद अंसारी, नफीस अहमद खाँ, रशीद अंसारी, मौलाना ताजुल इस्लाम, संजय जेब्रा, आलम गाजीपुरी, अबूजर अंसारी, अहमद फरीद, अब्दुल हकीम, अब्दुल बारी खाँ, मुख्तार अहमद, अरूण कुमार, सुभाष कुशवाहा, सतवन्त सिंह, शहनवाज, इब्ने असर, कमाल आजमी, सरदार हुसैन, हफीज शाह, शमीम, इकराम सौदागर, अबू हामिद खाँ आदि ने अहम भूमिका निभायी। अन्त में ‘अलमास’ के महासचिव विनोद गुप्ता ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

news 3778615907192902504

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item