जौनपुर में विसर्जित की गयीं मां लक्ष्मी, सरस्वती व गणेश की प्रतिमाएं
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_625.html
प्रतिमाएं व प्रेरणाश्रोत झांकियां रहीं लोगों के लिये आकर्षण का केन्द्र
जौनपुर। श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति के नेतृत्व में विभिन्न पूजन समितियों द्वारा स्थापित मां लक्ष्मी, सरस्वती व गणेश की प्रतिमाएं शुक्रवार को धूमधाम से विसर्जित कर दी गयीं। इसके पहले सभी प्रतिमाएं अहियापुर मोड़ पर पहुंचीं जहां शोभायात्रा का शुभारम्भ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष दिनेश टण्डन द्वारा नारियल फोड़कर किया जिसके बाद महासमिति के अध्यक्ष डा. राम नारायण सिंह द्वारा हरी झण्डी दिखाया किया। शोभायात्रा में शामिल प्रतिमाएं व प्रेरणाश्रोत झांकियां लोगों के लिये आकर्षण की केन्द्र बनी रहीं। शोभायात्रा का नेतृत्व महासमिति के चन्द्रशेखर बबलू, राजेश अग्रहरि, संतोष सेठ, राजकुमार विश्वकर्मा, लाल बहादुर यादव नेपाली, राकेश चन्द्र मौर्य एडवोकेट कर रहे थे। कोतवाली चौराहे पर बने नियंत्रण कक्ष से पूरे नगर में ध्वनि प्रसारण यंत्र से मेले का संचालन महासमिति के संस्थापक सुशील वर्मा एडवोकेट कर रहे थे। यहीं पर निर्णायक मण्डल के सदस्य हरिद्वारी विश्वकर्मा एडवोकेट सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। शोभायात्रा के कोतवाली चौराहे पर पहुंचने पर महासमिति के अध्यक्ष डा. राम नरायण सिंह, महासचिव रामजी जायसवाल, संजय अस्थाना, दीपक चिटकारिया, विजय सिंह द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर दयाराम गुप्ता, ज्ञान प्रकाश आर्य, शाहिद, महफूज अली, शशांक सिंह रानू, निखिलेश सिंह, अकिंत जायसवाल, शुभांशू जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। निर्धारित मार्गों से होते हुये भव्य शोभायात्रा नखास के प्रतिमा विसर्जन घाट पर पहुंची जहां शिवचरन निषाद भल्लू की देख-रेख में डा. कमलेश, सूरज निषाद, राजेश मौर्या, प्रहलाद गुप्ता, चन्दन सिंह, मुरारी पण्डित, लालमन निषाद, दीपक निषाद, केके जायसवाल के सहयोग से प्रतिमाएं कुण्ड में विसर्जित हुईं।