एटा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट, एक की मौत, 6 झुलसे
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/6.html
एटा ANS । अलीगंज थाना क्षेत्र के नगला सर्द गांव में अवैध तरीके से चलाई जा रही पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार सुबह जोरदार धमाका हुआ। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। विस्फोट से छह लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। इस घटना में दो मंजिला इमारत और बगल का घर भी ढह गया। घायलों को गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज भेजागया है। पुलिस के मुताबिक रामसेवक के घर अवैध पटाखा फैक्ट्री चल रही थी। इसमेंजोरदार विस्फोट हुआ और मकान पूरी तरह ढह गया। घर से पुलिस को सुतली बम और इन्हेंबनाने का बारूद मिला है।
बिना लाइसेंस के यहां पटाखे बनाए जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक सोनू नाम के युवक की मौत हो गई है। मौके पर जांच के लिए एडिशनल एसपी विसर्जन सिंह यादव भी पहुंचे।

