रेव पार्टी से 12 लड़कियो के साथ 26 लड़के गिरफ्तार
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/12-26.html
राजस्थान ANS ।
जयपुर पुलिस ने राजधानी के एक फार्म हाउस पर छापा मारकर मंगलवार को एक हाईप्रोफाइल रेव पार्टी का पर्दाफाश किया है । एडिशनल डीसीपी करण शर्मा की नेतृत्व में अंजाम दी गई इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से 12 लड़कियों और 26 लड़कों को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार सभी युवतियां और युवक बड़े घरानों के रईसजादे बताए जा रहे हैं ।

पुलिस ने फार्म हाउससे भारी मात्रा में शराब की बोतलें और नशे का सामान भी जब्त किया है । इसके अलावापुलिस ने फार्म हाउस के बाहर खड़ी 20 लक्जरी कारों को भी जब्त किया है ।