aajtaktimes

वालीबाल के चयनित खिलाड़ी गाजियाबाद रवाना

जौनपुर। जिला वालीबाल संघ के तत्वावधान में आयोजित जिला वालीबाल चैम्पियनशिप में चयनकर्ताओं द्वारा 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयन के अनुसार शशिकांत राय कप्तान बनाये गये हैं जबकि प्रकाश राय, अमृत राय, राम नरायन राय, राहुल यादव, पीयूष राय, कपिल, शुभम राय, शुभम सिंह, अभिषेक राय, श्रीकांत यादव, शशिकांत सिंह 12 सदस्यीय टीम में हैं। टीम कोच रमेश चन्द्र सिंह व मैनेजर शैलेन्द्र सिंह बनाये गये हैं। इस आशय की जानकारी देते हुये जिला सचिव विजय सिंह बागी ने बताया कि उक्त टीम गाजियाबाद के लिये प्रस्थान कर गयी जो वहां 4 से 8 नवम्बर को आयोजित उत्तर प्रदेश सीनियर स्टेट वालीबाल चैम्पियनशिप में हिस्सा लेगी। मालूम हो कि बीते वर्ष में जौनपुर की टीम ने उक्त प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। चयनकर्ताओं में बलवंत सिंह, अश्वनी सिंह, सत्य प्रकाश सिंह व चन्द्रशेखर उपाध्याय रहे।

Related

news 6633889539019299955

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item