aajtaktimes

धर्म रक्षा मंच का हुआ गठन, ओंकार बनाये गये जिलाध्यक्ष

जौनपुर। हिन्दूवादी संगठन ‘धर्म रक्षा मंच’ की औपचारिक बैठक नगर के अजमेरी मोहल्ला में स्थित श्री रामदास हनुमान मंदिर पर हुई जहां सभी संरक्षकों व सदस्यों की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष का चुनाव हुआ। इस दौरान सर्वसम्मत से ओंकार मौर्य को जिलाध्यक्ष चुनने के साथ ही तय हुआ कि समिति की अगली बैठक आगामी 15 नवम्बर को होगी जिसमें संगठन का विस्तारीकरण होगा। इस मौके पर श्री मौर्य ने कहा कि धर्म रक्षा मंच सर्व हिन्दू समाज को एक छत के नीचे लाने का ऐसा मंच होगा जहां हिन्दू समाज के सभी वर्ग के लोग समस्त वर्ण व्यवस्था व जातिगत बंधनों से ऊपर उठकर सिर्फ सनातन धर्म की रक्षा, धर्म के विस्तार एवं हिन्दू धर्म में फैल रही कुरीतियों के प्रति आम जनमानस को जागरूक करना है। इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर विकास शर्मा, सभासद पति दयाराम गुप्ता, बाल मुकुन्द, राजेन्द्र विश्वकर्मा, गौतम गुप्ता, प्रदीप जायसवाल, ऋषिकेश श्रीवास्तव, विशाल अग्रहरि, शिवम् सेठ, अमित, अवधेश, अनिरूद्ध, हिमांशु, दीपू, कृष्णकांत सहित तमाम सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन मोहनीश ने किया।

Related

news 1048286802164970913

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item