aajtaktimes

गरीबों के लिये रजाई वितरण कैम्प 8 नवम्बर को

जौनपुर। डा. एयू आजमी मेमोरियल ट्रस्ट के बैनर तले 8 नवम्बर दिन रविवार को प्रातः 8 बजे से रजाई वितरण कैम्प लगाया जायेगा जहां जरूरतमंदों को ठण्ड से बचाव के लिये रजाई बांटा जायेगा। इस आशय की जानकारी देते हुये अध्यक्ष कमाल आजमी ने बताया कि उक्त कैम्प अटाला मस्जिद के पीछे रिजवी खां मोहल्ले में लगेगा जहां जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी एवं आरक्षी अधीक्षक राजू बाबू सिंह स्वयं अपने हाथों से जरूरतमंदों को रजाई बांटेंगे। श्री आजमी ने जरूरतमंदों से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया है।

Related

news 2284845987089639816

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item