6 महिला चेन स्नैचर चढ़ी पुलिस के हत्थे
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/6_18.html
कई सोने की चेन बरामद , पुलिस अभी कुछ बताने से कर रही इंकार
जौनपुर । छठ पूजा के दौरान महिलाओं की चेन काटने वाली महिलाओं का एक गैंग सरायपोखता पुलिस के हत्थे चढ़ गया । महिंद्रा के पिकप में बैठाकर पुलिस इन्हें सराय पोखता चौकी पर लाकर इनसे पूछताछ कर रही है । चर्चा है कि पुलिस ने इनके पास से कई सोने की चेन व् जेवरात बरामद किया है ।पुलिस अभी कुछ बताने से इंकार कर रही है ।

